फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ के इस अस्पताल में सऊदी अरब से सर्जरी कराने आया युवक

Tue, 10 May 2016 12:48 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डॉ अशोक कुमार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
संजय गांधी पीजीआई के सर्जिकल गैस्ट्रोइंट्रोलॉजी विभाग के डॉ. अशोक कुमार ने सऊदी अरब के एक मरीज को ‘फीकल इन्कॉन्टिनेंस’ की समस्या से निजात दिला दी।
विज्ञापन


इस बीमारी में मरीज की मल रोकने की क्षमता खत्म हो जाती है, जिससे मल हर समय रिसता रहता है। मरीज को सऊदी अरब में जब कहीं भी फायदा नहीं नहीं हुआ तो उसने इंटरनेट से एसजीपीजीआई के डॉक्टरों के बारे में जानकारी कर लखनऊ पहुंचा। 

मंगलवार को यह मरीज फॉलोअप के लिए पीजीआई पहुंचेगा।  सर्जिकल गैस्ट्रोइंट्रोलॉजी विभाग के डॉ. अशोक कुमार ने बताया सऊदी अरब के इस मरीज को पाइल्स (बवासीर) की दिक्कत थी।
विज्ञापन


लगभग 55 वर्षीय मरीज ने पहले कहीं सर्जरी करायी थी। सर्जन की गलती से मल को नियंत्रित करने वाली नर्व ‘एनल स्फिंटर’ क्षतिग्रस्त हो गई। मलद्वार पर स्थित इस स्फिंटर का कार्य मल को बाहर निकलने से रोकना होता है। 
विज्ञापन

डॉ अशोक कुमार से ई-मेल से किया था संपर्क

डेमो
स्फिंटर क्षतिग्रस्त होने से मल अपने आप बाहर निकलता रहता था। उसे इंटरनेट पर सर्जिकल गैस्ट्रोइंट्रोलॉजी विभाग के डॉ. अशोक कुमार के बारे में पता चला तो ई-मेल से संपर्क किया। 

उसकी रिपोर्ट देखने के बाद उसे लखनऊ बुला लिया गया। जांचों के बाद बीते बुधवार (4 अप्रैल) को सर्जरी कर ‘एनल स्फिंटर’ को ठीक कर दिया गया। इसके बाद 6 अप्रैल को उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। 

मंगलवार को मरीज अंतिम जांच के लिए आएगा। इसके बाद उसे सऊदी अरब जाने की अनुमति दे दी जाएगी। डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि सर्जरी के बाद मरीज सामान्य हो जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें