चारबाग रेलवे स्टेशन पर चल रहा वॉशेबुल एप्रेन का काम बुधवार को पूरा हो जाएगा। इससे कैंसिल ट्रेनें 18 जुलाई से बहाल हो जाएंगी। साथ ही एसी एक्सप्रेस सहित बदले हुए प्लेटफॉर्मों से चल रहीं गाड़ियां वापस अपने प्लेटफॉर्मों पर शिफ्ट कर दी जाएंगी।
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के चारबाग रेलवे स्टेशन गत 25 जून को वॉशेबुल एप्रेन के मरम्मत कार्य के लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया था, जिससे चारबाग से बरेली, प्रयाग, झांसी, वाराणसी की ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया था।
शहीद एक्सप्रेस तय रूट से होंगी संचालित
प्रतीकात्मक तस्वीर
पहले इन्हें 12 जुलाई को बहाल किया जाना था। लेकिन बारिश के चलते काम पूरा नहीं हो पाया और कैंसिलेशन 17 जुलाई तक बढ़ा दिया गया था। अब वॉशेबुल एप्रेन का काम पूरा हो गया है, जिससे 18 जुलाई से ट्रेनें पटरी पर लौट आएंगी।
जो ट्रेनें शुरू की जाएंगी, उसमें मालदा टाउन आनंदविहार टर्मिनल एक्सप्रेस, हरिहर एक्सप्रेस, दानापुर आनंदविहार टर्मिनल जनसाधारण एक्सप्रेस, बरेली प्रयाग पैसेंजर, झांसी लखनऊ पैसेंजर, प्रयाग लखनऊ पैसेंजर, वाराणसी लखनऊ पैसेंजर, लखनऊ रहीमाबाद पैसेंजर व प्रयागघाट बरेली पैसेंजर शामिल हैं। जबकि शहीद एक्सप्रेस, मुजफ्फरपुर पोरबंदर एक्सप्रेस अपने तय रूट से संचालित होंगी।
रास्ते में रोककर चलाई जाएंगी ट्रेनें
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज व प्रयाग रेलवे स्टेशनों के बीच डबलिंग के काम के चलते 21 से 25 जुलाई तक ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। कई ट्रेनें रास्ते में रोककर चलाई जाएंगी। प्रयागघाट से लखनऊ आने वाली प्रयागघाट लखनऊ पैसेंजर 23 व 25 जुलाई निरस्त रहेगी।
यशवंतपुर लखनऊ एक्सप्रेस 22 जुलाई को इलाहाबाद में 20 मिनट रोककर चलाई जाएगी। जबकि सहारनपुर प्रयागघाट नौचंदी एक्सप्रेस 23 व 25 जुलाई को लखनऊ में शॉर्ट टर्मिनेट होगी। वापसी में यह प्रयागघाट सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस लखनऊ से ही संचालित होगी।
लखनऊ प्रयागघाट एक्सप्रेस 21 से 25 जुलाई के बीच लखनऊ से फाफामऊ तक चलेगी। वहीं प्रयागघाट लखनऊ एक्सप्रेस भी इसी तारीख पर फाफामऊ से ही लखनऊ के लिए चलेगी। ,,