फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow : पल्लवी पटेल ने स्वामी पर साधा निशाना, रामचरित मानस की चौपाई हटाने की मांग

Mon, 06 Feb 2023 10:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
पल्लवी पटेल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सपा की सहयोगी अपना दल (कमेरावादी) की नेता विधायक पल्लवी पटेल ने रामचरित मानस की चौपाई को हटाने की मांग करते हुए सपा एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य पर भी निशाना साधा है। वह चौपाई पर की जा रही आपत्ति को सही करार देती हैं, लेकिन देर से बोलने पर ऐतराज भी जताया है।

विज्ञापन


एक टीवी चैनल से बातचीत करते हुए पल्लवी पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री आवास को गंगाजल से धुलवाना गलत है। लेकिन, स्वामी प्रसाद मौर्य ने उस वक्त इस पर सवाल क्यों नहीं उठाया, जब वह भाजपा में थे। अगर उन्हें इतना बुरा लगा था, तो नैतिकता के आधार पर पार्टी का साथ छोड़ देना चाहिए था। विधायक पल्लवी पटेल ने कहा कि रामचरितमानस की चौपाई में लिखा है ताड़ना के अधिकारी। 

मैं एक नारी हूं और हिम्मत है तो कोई मेरी ताड़ना करके दिखा तो दे। उन्होंने कहा कि ये सिर्फ  मन में होता है। अगर आप में शक्ति है तो लिखी हुई बातें आप कभी भी गलत साबित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि वह खुद स्त्री हैं, लेकिन ताड़ना करने का अधिकार, हिम्मत कोई नहीं रखता है। उन्होंने कहा कि दूसरे धर्म ग्रंथों की बात नहीं करती हैं। 
विज्ञापन


पल्लवी पटेल ने मायावती के ट्वीट पर जवाब दिया। कहा कि वह जिस गेस्ट हाउस कांड की बात कर रही हैं, वह बात पुरानी हो चुकी है। वह अबला नहीं हैं बल्कि देश की मजबूत राजनीतिज्ञ हैं। उन्होंने कहा कि शूद्र तो हम हैं ही, लेकिन शूद्र होने को कैसे लिया जाता है, यह मूल बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें