फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 24 चार्टर्ड प्लेन व विमानों से इन्वेस्टर्स समिट व जी-20 सम्मेलन में आएंगे विदेशी मेहमान

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। जी-20 व ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को लेकर एक ओर शहर को चमकाया जा रहा है तो दूसरी ओर रेलवे स्टेशन व एयरपोर्ट पर भी आवभगत की तैयारियां चल रही हैं। उम्मीद के अनुसार इवेंट के दौरान 24 चार्टर प्लेन व विमानों से मेहमान एयरपोर्ट पहुंचेेंगे। यहां फूलों से उनका इस्तकबाल किया जाएगा।
विज्ञापन

राजधानी में 10 फरवरी से जी-20 व ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन होगा। इसे लेकर युद्धस्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर भी तैयारियों को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। अनुमान है कि 24 चार्टर प्लेन, विमानों से निवेशक व मेहमान एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां उनके विमानों के लिए पार्किंग का इंतजाम किया जा रहा है। हालांकि, आने वाले मेहमानों व विमानों की संख्या इवेंट के दो दिन पूर्व तक बदल सकती है। एयरपोर्ट पर विमानों से उतरने के बाद मेहमानों को फूल के गुलदस्ते देकर उनका स्वागत किया जाएगा। एयरपोर्ट टर्मिनल के बाहर मौजूद टैक्सी व सिटी बस ट्रांसपोर्ट की बसें मेहमानों को इवेंट स्थल तक पहुंचाएंगी। आठ फरवरी तक चार्टर प्लेन व विमानों की सटीक जानकारी उपलब्ध होने के बाद आवश्यकता पड़ने पर एयरलाइंस यात्री विमानों के समय में बदलाव भी कर सकती हैं।
वीआईपी ट्रेनों में रिजर्व रहेंगी सीटें
जी-20 व ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को लेकर रेलवे प्रशासन ने भी तैयारियां की हैं। रेलवे स्टेशनों पर अतिरिक्त स्टाफ लगाकर मेहमानों का स्वागत किया जाएगा। रंगरोगन व साफ-सफाई कर चारबाग व लखनऊ जंक्शन को चमकाया जा रहा है। मेहमानों के लिए पुष्पक, लखनऊ मेल, शताब्दी एक्सप्रेस, तेजस एक्सप्रेस, एसी एक्सप्रेस आदि में सीटें रिजर्व रखी जाएंगी।
विज्ञापन

सौ बसें ड्यूटी पर लगेंगी, प्राइवेट टैक्सी देंगी सेवाएं
सिटी बस ट्रांसपोर्ट व रोडवेज की ओर से सम्मेलनों में सौ बसों की ड्यूटी लगाई गई है। इनसे मेहमान के साथ वे लोग भी सफर कर सकेंगे, जो इवेंट स्थल तक जाना चाहते हैं। इसके अतिरिक्त मेहमानों के लिए प्राइवेट टैक्सियां लगाई जाएंगी, जो उन्हें लाएंगी व ले जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें