फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 29 स्वर्ण के साथ लखनऊ ओवरऑल चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। मेजबान लखनऊ के खिलाड़ियों ने धारदार प्रदर्शन करते हुए यूपी स्टेट सब जूनियर, कैडेट, जूनियर कराटे चैंपियनशिप में सर्वाधिक 29 स्वर्ण के साथ कुल 61 पदक अपने नाम करते हुए ओवरऑल ट्रॉफी जीती। चैंपियनशिप में वाराणसी उपविजेता रही।

चौक स्टेडियम के लालजी टंडन बहुउद्देश्यीय हाल में आयोजित चैंपियनशिप में रविवार रात तक खेले गए मुकाबलों के बाद लखनऊ खाते में 29 स्वर्ण, 10 रजत व 22 कांस्य पदक आए। वहीं वाराणसी व गौतमबुद्धनगर के समान 17-17 स्वर्ण रहे लेकिन रजत और कांस्य पदकों की संख्या अधिक होने के चलते वाराणसी दूसरे स्थान पर रही। वाराणसी ने 17 स्वर्ण, 14 रजत व 12 कांस्य सहित 43 पदक जीते, जबकि गौतमबुद्धनगर 17 स्वर्ण, 10 रजत व 10 कांस्य सहित 37 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


समापन समारोह में मुख्य अतिथि समाजसेवी प्रशांत भाटिया सहित विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष डॉ. सैयद रफत जुबैर रिजवी (कार्यकारी अध्यक्ष, कराटे एसोसिएशन ऑफ यूपी) व निर्मल सिंह (अध्यक्ष, केंद्रीय सिंह सभा आलमबाग) ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। मौके पर कराटे एसोसिएशन ऑफ यूपी के महासचिव जसपाल सिंह, इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी लखनऊ के क्षेत्रीय निदेशक डाॅ. कीर्ति विक्रम सिंह, वोवीनाम एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष प्रवीण गर्ग, समाजसेवी सुरेंद्र सिंह, मोनू बक्शी और संतोष कुमार जायसवाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें