फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: स्मार्ट मीटर हटवाने गईं महिलाओं से हाथापाई

विज्ञापन
प्रदर्शन करतीं महिलाएं।
विज्ञापन
लखनऊ। स्मार्ट मीटर हटवाने के लिए सोमवार को इंदिरानगर के सेक्टर 25 पावर हाउस पहुंचीं महिलाओं के साथ कर्मियों ने हाथापाई कर दी। उपखंड अधिकारी सुजीत कुमार महिलाओं से बात करने के बजाय वहां से चले गए। इससे गुस्साईं महिलाओं ने कार्यालय के मुख्य गेट पर आधा घंटे तक तालाबंदी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर 2:30 बजे जनवादी महिला समिति की तरफ से बस्तौली, समौद्दीपुर व गाजीपुर की करीब 70 महिलाओं ने मधु गर्ग की अगुवाई में स्मार्ट मीटर हटाने की मांग को लेकर पहले पावर हाउस के बाहर प्रदर्शन किया। इन्हें प्रदर्शन करते देखकर कर्मियों ने उपकेंद्र परिसर का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया, जिसे महिलाओं ने धक्का देकर खोल दिया और अंदर घुसकर नारेबाजी करने लगीं। आरोप है कि इस दौरान कर्मियों ने उनके साथ हाथापाई की। बाद में कर्मियों ने उन्हें उपखंड अधिकारी कार्यालय भेजा, लेकिन अधिकारी वहां से जा चुके थे।
महिलाओं का कहना था कि उपभोक्ता की मर्जी के बिना स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं। इससे बिजली बिल अप्रत्याशित रूप से बढ़े हुए आ रहे हैं। आए दिन बैलेंस न होने पर बिजली कटौती भी होती है। महिलाओं से हाथापाई के बाद चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और ज्ञापन लिया।
विज्ञापन

एक्सईएन एपी सिंह ने बताया कि उपखंड अधिकारी ने उन्हें सूचित किया था कि महिलाओं का ज्ञापन लेकर उन्हें मीटर इकाई में विरोध दर्ज कराने की जानकारी देकर भेज दिया गया है।

प्रदर्शन करतीं महिलाएं।

प्रदर्शन करतीं महिलाएं।

प्रदर्शन करतीं महिलाएं।

प्रदर्शन करतीं महिलाएं।

प्रदर्शन करतीं महिलाएं।

प्रदर्शन करतीं महिलाएं।

प्रदर्शन करतीं महिलाएं।

प्रदर्शन करतीं महिलाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें