फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: अब 10 जनवरी तक बंद रहेंगे आठवीं तक के विद्यालय, नौ से 12 तक की कक्षाओं का बदला समय

Sun, 07 Jan 2024 10:51 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

सभी सरकारी, गैर सरकारी व निजी विद्यालयों में प्री प्राइमरी से आठवीं कक्षा तक के विद्यालय 10 जनवरी तक बंद रहेंगे जबकि नौवीं से 12वीं कक्षा तक के स्कूल सुबह 10 से तीन बजे तक संचालित होंगे। 
विज्ञापन
school demo pic - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार ने आठवीं कक्षा तक के विद्यालयों में अवकाश को जारी रखा है। सभी सरकारी, गैर सरकारी व निजी विद्यालयों में प्री प्राइमरी से आठवीं कक्षा तक के विद्यालय 10 जनवरी तक बंद रहेंगे जबकि नौवीं से 12वीं कक्षा तक के स्कूल सुबह 10 से तीन बजे तक संचालित होंगे। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि विद्यालय संचालन होने के दौरान ठंड से बचाव के लिए पर्याप्त व्यवस्था करनी होगी। विद्यालय प्रधानाचार्य व प्रबंधक की जिम्मेदारी होगी, कक्षा में तापमान सामान्य बनाए रखने के लिए हीटर व अन्य तरह की व्यवस्थाएं की जाएंगी। विद्यार्थियों पर यूनिफार्म पहनने का दबाव नहीं बनाया जाएगा। 
विज्ञापन




ठंड से बचाव के लिए बच्चे किसी भी तरह के गर्म कपड़े पहन सकेंगे। संभव हो तो विद्यालयों की कक्षाएं ऑनलाइन माध्यम से कराई जा सकती हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें