फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : तीन IAS का तबादला, नौ पीसीएस को वर्तमान पद के साथ कुलसचिव पद की भी जिम्मेदारी

Mon, 07 Oct 2024 08:48 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

शासन ने सोमवार को तीन आईएएस और नौ पीसीएस का तबादला कर दिया है।
विज्ञापन
तबादला आदेश - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शासन ने सोमवार को तीन आईएएस और नौ पीसीएस का तबादला कर दिया है। आईएएस बृजेश नारायण सिंह को सहकारी समितियों का प्रभारी आयुक्त एवं निबंधक, राजेश प्रकाश को मत्स्य विभाग का प्रभारी महानिदेशक और राजेश कुमार को वर्तमान पद के साथ डॉ भीमराव अंबेडकर विवि के कुलसचिव पद का प्रभार दिया गया है।

विज्ञापन


इसके अलावा पीसीएस पुष्पराज सिंह को वर्तमान पद के साथ कुलसचिव प्रो राजेन्द्र सिंह विवि, प्रयागराज का अतिरिक्त प्रभार, हरिओम शर्मा को वर्तमान पद के साथ कुलसचिव दीनदयाल उपाध्याय विवि गोरखपुर का अतिरिक्त प्रभार, विजय कुमार सिंह को वर्तमान पद के साथ कुलसचिव राजा महेंद्र प्रताप सिंह विवि अलीगढ़ का अतिरिक्त प्रभार, प्रमोद कुमार को वर्तमान पद के साथ कुलसचिव मां पाटेश्वरी विवि, बलराम का अतिरिक्त प्रभार, डॉ विश्राम को वर्तमान पद के साथ कुलसचिव मां विन्धवासिनी विवि, मीरजापुर का अतिरिक्त प्रभार, शशि भूषण को वर्तमान पद के साथ कुलसचिव गुरू जम्भेश्रर विवि, मुरादाबाद का अतिरिक्त प्रभार, दुर्गेश मिश्रा को वर्तमान पद के साथ कुलसचिव मदन मोहन मालवीय प्राविधिक विवि गोरखपुर का अतिरिक्त प्रभार, अंजू वर्मा को वर्तमान पद के साथ कुलसचिव  कुलसचिव हरकोर्ट बटलर प्राविधिक विवि कानपुर का अतिरिक्त प्रभार और निरंकार सिंह को वर्तमान पद के साथ कुलसचिव महायोगी गुरू गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय का अतिरक्ति प्रभार दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें