गन्ना मूल्य में प्रति क्विंटल 20 रुपये की वृद्धि की संभावना है। गन्ना मूल्य में वृद्धि किए जाने की पुष्टि गन्ना मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने की है। हालांकि यह वृद्धि कितनी होगी? इस पर उन्होंने कहा कि फैसले का इंतजार करें।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने गन्ना मूल्य में वृद्धि का फैसला ले लिया है। कैबिनेट बाई सर्कुलेशन के जरिये बृहस्पतिवार को इस पर मुहर लगने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन
गन्ना मूल्य में प्रति क्विंटल 20 रुपये की वृद्धि की संभावना है। गन्ना मूल्य में वृद्धि किए जाने की पुष्टि गन्ना मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने की है। हालांकि यह वृद्धि कितनी होगी? इस पर उन्होंने कहा कि फैसले का इंतजार करें। गन्ना किसान और चीनी मिलों, दोनों के हितों को देखते हुए इस संबंध में निर्णय होगा।