फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : एसटीएफ की आगरा, गोरखपुर, प्रयागराज, बरेली यूनिट को जल्द मिलेगा कार्यालय, 20.46 करोड़ स्वीकृत

Mon, 22 May 2023 08:27 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल में ही एसटीएफ की समीक्षा की थी, जिसमें अधिकारियों ने बताया कि आगरा, गोरखपुर, प्रयागराज, बरेली यूनिट पुलिस लाइन से संचालित हो रही है। इससे काम करने में परेशानी होती है।
विज्ञापन
एसटीएफ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी एसटीएफ की आगरा, गोरखपुर, प्रयागराज, बरेली यूनिट के खुद के भवन के लिए जमीन और उसके निर्माण कार्य के लिए बजट देने की सहमति प्रदान की है। इसके अलावा नोएडा यूनिट के ट्रांजिट हॉस्टल के लिए भी धनराशि दी गयी है। शासन ने सभी यूनिट के लिए कुल 20.46 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल में ही एसटीएफ की समीक्षा की थी, जिसमें अधिकारियों ने बताया कि आगरा, गोरखपुर, प्रयागराज, बरेली यूनिट पुलिस लाइन से संचालित हो रही है। इससे काम करने में परेशानी होती है। इस पर मुख्यमंत्री ने सभी यूनिट के खुद के भवन के लिए धनराशि जारी करने के निर्देश दिये थे। मुख्यमंत्री के निर्देश पर धनराशि जारी होते ही भूमि चिह्नित कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। वहीं, अयोध्या यूनिट के लिए भूमि चिन्हित करने की प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है।

अयोध्या यूनिट के लिए 23 और पद होंगे सृजित
एसटीएफ की अयोध्या यूनिट के लिए पूर्व में 13 पदों के सृजन का आदेश जारी हुआ था। इसमें एक पुलिस उपाधीक्षक, एक निरीक्षक, चार उप निरीक्षक, चार कंप्यूटर ऑपरेटर और तीन चतुर्थ श्रेणी के पद शामिल हैं। वहीं 23 अन्य पदों के सृजन के लिए शासन को पत्र लिखा गया है। शासन से चार मुख्य आरक्षी, 16 आरक्षी और तीन आरक्षी चालक मांगे गए हैं। इसके अलावा 59.18 लाख रुपये नये वाहनों की खरीद के लिए स्वीकृत किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें