फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : सुभासपा के प्रदेश उपाध्यक्ष  शशि प्रकाश सिंह मुन्ना ने छोड़ी पार्टी, लगाए गंभीर आरोप

Thu, 20 Apr 2023 09:03 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

शशि प्रकाश सिंह मुन्ना ने कहा कि पार्टी ने अपने पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को तरजीह नहीं दी। उन्होंने नसीहत देते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होता है। केवल अनर्गल बयानबाजी करके चर्चा में बना रहा जा सकता है। इसे छोड़कर राष्ट्रहित और समाज हित में कार्य करना होगा, अन्यथा पूर्वांचल की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी।
विज्ञापन
सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शशि प्रकाश सिंह मुन्ना ने पार्टी से नाता तोड़ लिया है। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर को भेजे पत्र में लिखा कि पार्टी आज स्वार्थ के समुंदर में गोते लगा रही है। ये केवल पिता-पुत्र की पार्टी बन चुकी है। निम्न स्तर पर उतर कर मात्र अपने परिवरा के लिए राजनीतिक वजूद तलाशती नजर आ रही है। 

विज्ञापन


पार्टी ने अपने पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को तरजीह नहीं दी। उन्होंने नसीहत देते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होता है। केवल अनर्गल बयानबाजी करके चर्चा में बना रहा जा सकता है। इसे छोड़कर राष्ट्रहित और समाज हित में कार्य करना होगा, अन्यथा पूर्वांचल की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। शशि प्रकाश ने कहा कि जो कोई पूर्वांचल राज्य के गठन और आर्थिक आधार पर आरक्षण की बात करेगा, हम उनके साथ खड़े रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें