भूपेंद्र सिंह चौधरी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा परम्परागत रूप से अपनी सरकार के काम-काज को विनम्रता से लोक दरबार में लेकर जाती है। महाजनसंपर्क अभियान के जरिये मोदी सरकार की नौ वर्ष की उपलब्धियां जनता के बीच लेकर जा रहे हैं।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि महा जनसंपर्क अभियान की सफलता से जाहिर हो गया है कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रदेश की सभी 80 सीटों पर जीतने का लक्ष्य अवश्य हासिल करेगी। प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महांमत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने रविवार को वर्चुअल बैठक कर अभियान की समीक्षा की।
विज्ञापन
भूपेंद्र सिंह चौधरी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा परम्परागत रूप से अपनी सरकार के काम-काज को विनम्रता से लोक दरबार में लेकर जाती है। महाजनसंपर्क अभियान के जरिये मोदी सरकार की नौ वर्ष की उपलब्धियां जनता के बीच लेकर जा रहे हैं।
प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि महा जनसम्पर्क अभियान मिशन 2024 के पूर्व की तैयारी है। भाजपा कार्यकर्ता चुनाव से पूर्व तैयारी करके विजय के लिए उर्वरा भूमि तैयार करना जानते है। उन्होंने कहा कि जनसभाओं में सभी वर्गों की सहभागिता होनी चाहिए।