चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय अमौसी एयरपोर्ट से शाम 4:30 बजे जेद्दा जाने वाली 3:50 घंटे, इंडिगो का दोपहर 1:50 बजे जयपुर से आने वाला विमान 2:46 घंटे, दिल्ली से लखनऊ आने वाली दोपहर 2:20 बजे की फ्लाइट एक घंटे लेट रही।
अमौसी एयरपोर्ट सहित उत्तर भारत के कई एयरपोर्टों पर कोहरे के चलते विमानों का कैंसिलेशन बना हुआ है। अमौसी एयरपोर्ट से आने-जाने वाले छह विमान गुरुवार को भी निरस्त कर दिए गए, जबकि दो दर्जन देरी के शिकार हुए। वहीं ट्रेनों की लेटलतीफी बरकरार रही।
विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय अमौसी एयरपोर्ट से शाम 4:30 बजे जेद्दा जाने वाली 3:50 घंटे, इंडिगो का दोपहर 1:50 बजे जयपुर से आने वाला विमान 2:46 घंटे, दिल्ली से लखनऊ आने वाली दोपहर 2:20 बजे की फ्लाइट एक घंटे, कोलकाता से अमौसी आने वाली शाम 4:20 बजे की उड़ान सवा घंटे, शाम 5:15 बजे का प्रयागराज से लखनऊ की फ्लाइट 1:50 घंटे, दिल्ली से लखनऊ की शाम 5:55 बजे की उड़ान 1:39 घंटे लेट रही।
वहीं गोवा से लखनऊ रात 8:45 बजे की फ्लाइट 2:10 घंटे, मुम्बई से लखनऊ की रात 9:40 बजे का विमान 1:25 घंटे, लखनऊ से गोवा के लिए शाम छह बजे जाने वाला विमान 2:10 घंटे, लखनऊ से पुणे की रात सवा नौ बजे की उड़ान 1:55 घंटे, लखनऊ से मुम्बई की रात 10:10 बजे की उड़ान 1:55 घंटे देरी से पहुंची, जिससे यात्रियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ा।
तेजस हुई कैंसिल, बेगमपुरा सात घंटे लेट
दूसरी ओर कोहरे के चलते ट्रेनों की लेटलतीफी भी गुरुवार को बनी रही। देश की पहली कारपोरेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस गुरुवार को कैंसिल कर दी गई। सोमवार को भी यह गाड़ी कैंसिल की गई थी। लखनऊ जंक्शन से नई दिल्ली के बीच चलने वाली तेजस कोहरे के चलते लगातार प्रभावित हो रही है। गाड़ी संख्या 12238 बेगमपुरा एक्सप्रेस सात घंटे, ट्रेन नंबर 12556 गोरखधाम एक्सप्रेस सात घंटे, 12430 एसी एक्सप्रेस दो घंटे, 12232 चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस 2:05 घंटे व 13010 दून एक्सप्रेस 2:25 घंटे की देरी की शिकार हुई।