फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : मुंबई के साथ गोवा में भी गायत्री की बेनामी संपत्तियों की तलाश

Wed, 17 Jan 2024 12:23 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

ईडी की जांच में सामने आया है कि गायत्री ने अपनी काली कमाई का निवेश सबसे ज्यादा मुंबई में किया है। सोमवार को गायत्री के मुंबई के ठिकानों पर छापों में जिन छह फ्लैट का पता चला है, उनकी कीमत 15 करोड़ रुपये से अधिक है।
विज्ञापन
पूर्वमंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति। - फोटो : AMETHI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा सरकार में अंजाम दिए गये खनन घोटाले की ईडी जांच का सामना कर रहे तत्कालीन मंत्री गायत्री प्रजापति ने अपनी काली कमाई को मुंबई के अलावा गोवा में भी निवेश किया है। दरअसल, ईडी को सुराग मिला है कि गायत्री ने गोवा में भी कुछ बेनामी संपत्तियों में निवेश किया था। इसी वजह से सोमवार को छापों में मिले बेनामी संपत्तियों के दस्तावेजों की गहनता से पड़ताल की जा रही है, जिसके बाद इनके बेनामीदारों को तलब करके पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन


ईडी की जांच में सामने आया है कि गायत्री ने अपनी काली कमाई का निवेश सबसे ज्यादा मुंबई में किया है। सोमवार को गायत्री के मुंबई के ठिकानों पर छापों में जिन छह फ्लैट का पता चला है, उनकी कीमत 15 करोड़ रुपये से अधिक है। बता दें कि दो वर्ष पहले भी ईडी ने मुंबई में गायत्री के चार विला को जब्त किया था, जिनकी कीमत 10 करोड़ रुपये से अधिक थी।

अधिकारियों के मुताबिक इन सारी संपत्तियों की वर्तमान बाजार कीमत 50 करोड़ रुपये होने का अनुमान है। ईडी ने दो वर्ष पूर्व गायत्री के बेटों अनुराग प्रजापति और अनिल प्रजापति को तलब करके पूछताछ भी की थी। अब बहुओं के नाम फ्लैट खरीदने के सुबूत मिलने के बाद उनको भी तलब किया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें