फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : ढाबे पर अखिलेश को बताई सड़क समस्या, सपा ने किया सीएम से ठीक कराने का अनुरोध

Tue, 26 Sep 2023 12:03 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

ढाबे पर मिलीं राजदेई ने बताया कि उनके गांव भिकीपुर (मुसाफिरखाना) में सड़क नहीं है। बाद में सपा ने मुख्यमंत्री को टैग करते हुए एक्स के जरिये सड़क निर्माण कराने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सोमवार को सुल्तानपुर से लखनऊ लौटते समय रास्ते में हाईवे पर एक ढाबे पर रुके। वहां उन्होंने चाय पी और मौजूद लोगों से संवाद किया। ढाबे पर मिलीं राजदेई ने बताया कि उनके गांव भिकीपुर (मुसाफिरखाना) में सड़क नहीं है। बाद में सपा ने मुख्यमंत्री को टैग करते हुए एक्स के जरिये सड़क निर्माण कराने का अनुरोध किया।

विज्ञापन


अखिलेश कल से एमपी में करेंगे चुनाव प्रचार का श्रीगणेश
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव 27 व 28 सितंबर को मध्य प्रदेश के चुनावी दौरे पर रहेंगे। वे वहां रीवा के सिरमौर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा करेंगे, जबकि खजुराहो में कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियां की जा रही हैं। इसका उद्देश्य जहां विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले अपनी सांगठनिक स्थिति मजबूत करना है, वहीं इंडिया गठबंधन के तहत सीटें लेने का दबाव भी बनेगा।

समाजवादी पार्टी मध्य प्रदेश और राजस्थान में इंडिया गठबंधन के तहत सीटें मांग रही है। दोनों ही राज्यों के विधानसभा चुनाव में उसका खाता खुलता रहा है। इसके अलावा सपा छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में भी चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति के सुप्रीमो केसी राव से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के मधुर रिश्ते जगजाहिर हैं।
विज्ञापन


सपा सूत्रों के मुताबिक, अखिलेश यादव 27 सितंबर को रीवा के विधानसभा क्षेत्र सिरमौर में बड़ी जनसभा करेंगे। वहां से पार्टी ने पूर्व विधायक लक्ष्मण तिवारी को अपना प्रत्याशी बनाया है। अगले दिन टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना जिले के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन खजुराहो में होगा। इसमें विधानसभा चुनाव की तैयारी बेहतर रणनीति के साथ करने का सपा अध्यक्ष संदेश देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें