फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : नर्सिंग कॉलेजों में प्रधानाचार्य व प्रोफेसरों की होगी नियुक्ति, 17 से शुरू होगा साक्षात्कार

Thu, 11 Jan 2024 12:28 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

प्रदेश के 23 राजकीय और स्वशासी मेडिकल कॉलेजों में नर्सिंग कॉलेज भी शुरू कर दिया गया है, लेकिन अभी तक यहां संकाय सदस्यों की कमी बनी हुई है।
विज्ञापन
सरकारी नौकरी sarkari naukari - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के नर्सिंग कॉलेजों में खाली पदों को भरने की कवायद शुरू हो गई है। इसके तहत प्रधानाचार्य, उप प्रधानाचार्य और प्रोफेसर के खाली पदों के लिए 17 जनवरी से साक्षात्कार शुरू होगा।

विज्ञापन


प्रदेश के 23 राजकीय और स्वशासी मेडिकल कॉलेजों में नर्सिंग कॉलेज भी शुरू कर दिया गया है, लेकिन अभी तक यहां संकाय सदस्यों की कमी बनी हुई है। चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण महानिदेशालय की ओर से मांगे गए आवेदन के क्रम में प्रधानाचार्य पद के लिए 61, उप प्रधानाचार्य के 82 और प्रोफेसर के 39 अभ्यार्थियों ने आवेदन किया है।

इन सभी का साक्षात्कार केजीएमयू के कलाम सेंटर में होगा। पहले दिन 17 को प्रधानाचार्य, 18 को उप प्रधानाचार्य और 19 को प्रोफेसर पद के लिए साक्षात्कार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें