फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : प्रशांत कुमार ने कहा- सीएए को लेकर सतर्क है पुलिस, युद्धस्तर पर चल रही चुनाव की तैयारी

Wed, 06 Mar 2024 03:54 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

डीजीपी ने कहा कि इस बाबत हम धार्मिक नेताओं के संपर्क में हैं। हम चुनावों के मद्देनजर अपने स्वयं के संसाधनों, जैसे जनशक्ति और उपकरणों को भी अपडेट कर रहे हैं।
विज्ञापन
डीजीपी प्रशांत कुमार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीजीपी प्रशांत कुमार ने बुधवार को कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए हमारी तैयारी चल रही है। हम शांतिपूर्ण चुनाव के लिए युद्धस्तर पर प्रबंध कर रहे हैं। इस दरम्यान अगर सीएए की कोई अधिसूचना जारी की जाती है तो कानून-व्यवस्था को प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। 

विज्ञापन


डीजीपी ने कहा कि इस बाबत हम धार्मिक नेताओं के संपर्क में हैं। हम चुनावों के मद्देनजर अपने स्वयं के संसाधनों, जैसे जनशक्ति और उपकरणों को भी अपडेट कर रहे हैं। अभी प्रदेश में निवेश का माहौल है, हमारी ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में सुधार हो रहा है, इसलिए ऐसा कुछ भी नहीं करने दिया जाएगा, जिससे प्रदेश की छवि पर असर पड़े। हमारी सारी प्रशासनिक मशीनरी, फील्ड कमांडर, पुलिस कमिश्नर, एडीजी जोन , रेंज और जिलों के अफसर इस पर काम कर रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कानून-व्यवस्था की कोई स्थिति उत्पन्न न हो। चुनाव आयोग की एक टीम यहां आई थी और तीन दिनों तक अधिकारियों के साथ चर्चा की। उन्होंने यहां की व्यवस्था पर संतुष्टि भी व्यक्त की। हमने उन्हें आश्वासन दिया है कि यहां चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष माहौल में होगा। हमने इससे पहले कई चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें