फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : पुलिस व इनकम टैक्स की टीम ने दो हवाला कारोबारियों को किया गिरफ्तार, 1.71 करोड़ बरामद

Mon, 26 Sep 2022 06:59 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

डीसीपी पश्चिम एस चिनप्पा के मुताबिक पकड़े गए राकेश व मनोज के पास से एक करोड़ 71 लाख चार हजार रुपये बरामद हुए हैं। रुपयों में 2000 रुपये की नोट व बड़ी संख्या में 500 रुपये के नोट मिले हैं। लखनऊ में हवाला का यह बड़ा मामला सामने आया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में अमीनाबाद पुलिस व इनकम टैक्स की टीम ने रविवार देर रात 12 बजे के करीब हवाला का कारोबार करने वाले दो युवकों को संतोषी माता मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के पास से एक करोड़ 71 लाख चार हजार रुपये नगदी, दस्तावेज व मोबाइल समेत अन्य सामाग्री बरामद किया। इनकम टैक्स की टीम दोनों से मिले दस्तावेजों के आधार पर जुड़े लोगों के बारे में पता लगा रही है।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक अमीनाबाद कृष्ण वीर सिंह के मुताबिक सूचना मिली की गणेशगंज इलाके में कुछ लोग सोमवार की सुबह हवाला का रुपया इधर-उधर करने वाले हैं। इसके बाद इनकम टैक्स की टीम को जानकारी दी गई। प्रभारी के मुताबिक इनकम टैक्स की टीम के साथ गणेशगंज स्थित संतोषी माता मंदिर पास किराए के मकान पर पहुंचे, जहां दोनों युवकों की होने की सूचना मिली थी। अंदर जाकर देखा, तो दो युवक मिले। उनको गिरफ्तार कर कमरे की तलाश ली गई, तो रुपयों से भरे तीन बैग मिले। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर व बैग लेकर थाने लाई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया की पकड़े गए दोनों आरोपी राजस्थान के बीकानेर निवासी राकेश छिब्बर व मनोज हैं। दोनों के पास से चार मोबाइल व अन्य दस्तावेज बरामद हुए। इनकम टैक्स की टीम उनसे जुड़े लोगों के बारे में पता लगा रही है।

राजस्थान से आया था रुपया
पुलिस के मुताबिक राजस्थान से यह रकम आई थी। दोनों को रुपये ट्रांसफर करने के लिए कोड की नोट भेज दी गई थी। वही कोड़ रुपये लेने वाले को भेजी गई थी। राकेश व मनोज अपनी नोट का रूपया लेने वाले की नोट से मिलान करते हैं। अगर मिलान हो जाता है, तो रुपया उसको दे दिया जाता है।
विज्ञापन


मकान मालिक से होगी पूछताछ
पुलिस के मुताबिक दोनों ने बताया कि कई दिनों से किराए का कमरा लेकर दोनों रह रहे थे। ऐसे में मिली जानकारी के मुताबिक दोनों लंबे समय से संदिग्ध हरकते में जुड़े हुए हैं। ऐसे में मकान मालिक से दोनों लोगों के बारे में पूछताछ की जाएगी।

दोनों के पास से मिले 1.71 करोड़ रुपये
डीसीपी पश्चिम एस चिनप्पा के मुताबिक पकड़े गए राकेश व मनोज के पास से एक करोड़ 71 लाख चार हजार रुपये बरामद हुए हैं। रुपयों में 2000 रुपये के नोट व बड़ी संख्या में 500 रुपये के नोट मिले हैं। लखनऊ में हवाला का यह बड़ा मामला सामने आया है। ऐसे में पुलिस अमीनाबाद के साथ-साथ कुछ अन्य बाजारों पर जानकारी हासिल कर रही है। उधर, इनकम टैक्स की टीम दोनों से मिले दस्तावेजों के आधार पर जुड़े लोगों के बारे में पता लगा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें