फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने का एलान, शिवपाल ने कहा- विश्वास है जयंत कहीं नहीं जाएंगे

Fri, 09 Feb 2024 03:19 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव और कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न देने का एलान किया है।
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पीवी नरसिम्हा राव और कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' देने का एलान किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने 'एक्स' पर इसका एलान किया। इससे पहले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर और देश के पूर्व उपप्रधनमंत्री लालकृष्ण आणवाणी को भी यह सम्मान देने का एलान हो चुका है। 

विज्ञापन




अखिलेश यादव ने कहा कि मैं सभी किसानों को बधाई देना चाहता हूं। चौधरी चरण सिंह जी जीवन भर किसानों के लिए लड़े और इसी विधानसभा के सामने नेताजी ने उनकी प्रतिमा लगवाई थी। हमें खुशी है इस बात की कि एक किसान नेता को भारत रत्न मिला। इसके अलावा उन्होंने जयंत के भाजपा में जाने पर कहा कि इस पर कोई बात नहीं हुई है।

शिवपाल यादव ने कहा कि जयंत चौधरी के पिता ने किसानों के लड़ाई कभी कमजोर नहीं होने दिया। जयंत भी वह लड़ाई कमजोर नहीं होने देंगे। उम्मीद है कि जयंत किसानों की लड़ाई लड़ते हुए कहीं नहीं जाएंगे। ये हमें विश्वास है। लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा और आरएलडी के गठबंधन की राह आसान होती नजर आ रही है।
विज्ञापन


उधर, सपा दल के नेता लाल बिहारी यादव ने कहा कि चुनाव हैं, अभी सबको भारत रत्न दे देगी यह सरकार। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने इस फैसले के लिए पीएम मोदी और केंद्र को बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें