फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : रात में बैंक खोलकर दिया महिला को लोन का पैसा, मैनेजर सस्पेंड, घूस की शिकायत से मचा हड़कंप

Mon, 18 Sep 2023 04:58 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना कार्यक्रम में चेक लेने शनिवार को लोकभवन पहुंची महिला उद्यमी से बैंक अधिकारी द्वारा सवा लाख रुपए घूस लेने के खुलासे से हड़कंप मच गया। शासन से लेकर पंजाब नेशनल बैंक के टॉप मैनेजमेंट तक ने पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना कार्यक्रम में चेक लेने शनिवार को लोकभवन पहुंची महिला उद्यमी से बैंक अधिकारी द्वारा सवा लाख रुपए घूस लेने के खुलासे से हड़कंप मच गया। शासन से लेकर पंजाब नेशनल बैंक के टॉप मैनेजमेंट तक ने पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी है। इस बीच बैंक प्रबंधन ने शनिवार को देर रात तक ट्रांसपोर्ट नगर शाखा खोलकर महिला उद्यमी नीरू तिवारी का न केवल खाता खोला बल्कि लोन की रकम भी आनन फानन ट्रांसफर की। प्रबंधन ने लोन मैनेजर को भी सस्पेंड कर दिया है। बैंको में लोन के एवज में हो रही धांधली का खुलासा अमर उजाला ने किया था।

विज्ञापन


शनिवार को विश्वकर्मा जयंती की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उद्यमियों को न केवल सम्मानित किया था बल्कि लाभार्थियों को चेक का वितरण भी किया था। इस समारोह में लखनऊ निवासी नीरू तिवारी को भी आमंत्रित किया गया था। नीरू को प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत पंजाब नेशनल बैंक से 9.5 लाख रुपये का लोन दिया गया था। उन्हें प्रतीकात्मक चेक तो दे दी गई लेकिन वास्तविकता कुछ और ही थी जिसका खुलासा किया गया था। पंजाब नेशनल बैंक की ट्रांसपोर्ट नगर शाखा के मैनेजर ने 9.50 लाख रुपये के बदले सवा लाख रुपये की घूस भी ली और लोन भी नही दिया।

समारोह में नीरू का दुख पीएनबी के महाप्रबंधक मृत्युंजय के सामने फट पड़ा था। गंभीर बात ये कि जब मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में आने वाले लाभार्थी को भी बैंक अफसरों ने नही बख्शा तो बाहर के हाल क्या होंगे। लोन के एवज मे घूस के खुलासे पर पंजाब नेशनल बैंक के महाप्रबंधक मृत्युंजय ने सख्त कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि इस गंदगी को साफ करने की जिम्मेदारी उन्होंने उठाई है। भ्रष्ट अफसर पर कटाक्ष करते हुए कहा की जब वेतन से ज्यादा शौक पालेंगे तो गलत कदम ही उठाएंगे। एक अच्छी और सामान्य जिंदगी जीने के लिए बैंक की सैलरी पर्याप्त है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया की ट्रांसपोर्ट नगर शाखा के मैनेजर को सस्पेंड कर दिया गया है। रविवार को बैंक बंद था लिहाजा सोमवार को निलंबन पत्र उनके पास पहुंच जाएगा। उन्होंने यह भी बताया की महिला के साथ हुई ज्यादती को अत्यंत गंभीरता से लिया गया है और यही वजह थी देर रात 9 बजे तक बैंक को खोल रखा और उसका लोन अकाउंट तत्काल खुलवाकर उसमें रकम को ट्रांसफर कराया गया। पूरे मामले की जांच के लिए एक कमेटी का भी गठन किया गया है और जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि जांच पूरी होने के साथ ही घूस लेने वाले अफसर को पाई पाई लौटानी पड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें