फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: राष्ट्रपति चुनाव को लेकर विधायकों के साथ अखिलेश की बैठक, विधायकों ने सपा अध्यक्ष पर छोड़ा निर्णय

Fri, 24 Jun 2022 07:41 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

सपा विधायक शिवपाल यादव और आजम खां नहीं आए। एक बार फिर यह बात चर्चा का विषय बनी रही। हालांकि शिवपाल की नाराजगी तो जग जाहिर है पर आजम के बारे में कहा गया कि उनकी तबीयत खराब है। अब्दुल्ला आजम बैठक में मौजूद रहे।
विज्ञापन
अखिलेश यादव और रामगोपाल यादव
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति चुनाव को लेकर सपाइयों की बैठक हुई। इसमें विधायकों ने पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर ही इस बाबत निर्णय छोड़ दिया। सपा प्रदेश कार्यालय पर शुक्रवार को अखिलेश यादव की मौजूदगी में सपा विधायकों और विधान परिषद सदस्यों की बैठक हुई। बैठक में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर मंथन किया गया। सभी विधायकों को राष्ट्रपति चुनाव में पार्टी की मंशा से अवगत कराया गया। इस समय सपा के अपने 111 विधायक हैं,  जबकि गठबंधन में शामिल राष्ट्रीय लोकदल के आठ और सुभासपा के 6  विधायक हैं। इस तरह सपा के पास कुल 125 विधायक हैं। बैठक में राष्ट्रपति चुनाव पर विस्तृत रायशुमारी की गई। माना जा रहा है कि सपा विपक्ष के साथ मजबूती से खड़ी है पर इसके लिए अभी विधिवत रूप से एलान नहीं किया गया। विधायकों ने भी अंतिम निर्णय पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर ही छोड़ दिया और कहा कि वह भी जो भी निर्णय लेंगे वही सभी को मान्य होगा।

विज्ञापन


शिवपाल और आजम नहीं आए बैठक में
इस बैठक में सपा विधायक शिवपाल यादव और आजम खां नहीं आए। एक बार फिर यह बात चर्चा का विषय बनी रही। हालांकि शिवपाल की नाराजगी तो जग जाहिर है पर आजम के बारे में कहा गया कि उनकी तबीयत खराब है। अब्दुल्ला आजम बैठक में मौजूद रहे। प्रोफेसर रामगोपाल यादव भी बैठक में शामिल हुए।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें