फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : केजरीवाल को नोटिस पर अखिलेश यादव बोले- हार देख घबराई भाजपा, कितनों को थमाएगी नोटिस

Tue, 31 Oct 2023 09:39 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

उन्होंने कहा कि सरकारें गलत फैसले भी लेती हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि कैबिनेट पॉलिसी को लेकर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि चुनाव में सोशल मीडिया एजेंसियों और एआई का एक सीमा से ज्यादा उपयोग ठीक नहीं है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी के नोटिस पर अखिलेश ने कहा कि भाजपा हार देख घबरा गई है। देश के 100 करोड़ से ज्यादा लोग भाजपा के खिलाफ हैं। कितनों को नोटिस देगी। उन्होंने कहा कि सरकारें गलत फैसले भी लेती हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि कैबिनेट पॉलिसी को लेकर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि चुनाव में सोशल मीडिया एजेंसियों और एआई का एक सीमा से ज्यादा उपयोग ठीक नहीं है।

विज्ञापन


कानपुर की घटना पर हो कड़ी कार्रवाई
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स के जरिये कहा कि कानपुर में एक टेक्सटाइल व्यवसायी के पुत्र के अपहरण व हत्या के मामले अपराध को समुदाय विशेष से जोड़कर फिरौती की मांग करना और ऐसा करके पुलिस का ध्यान भटकाने की साजिश बेहद गंभीर मामला है। इस तरह का चलन देश समाज के लिए बेहद घातक है, इस पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

बुल्डोजर चलाने वाले दमनकारी और अत्याचारी
अखिलेश यादव ने एक सवाल के जवाब में कहा कि पीडीए का मतलब पाखंड, दमन और अत्याचार बताने वालों को यह समझना चाहिए कि दमनकारी और अत्याचारी बुल्डोजर चलाने वाले होते हैं। वह भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी के बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। उन्होंने कहा कि शोध कर लो, सबसे ज्यादा पाखंडी ब्राह्मणवाद को मानने वाले लोग हैं। देश में सबसे पहले पाखंड शब्द का इस्तेमाल उन्हीं के लिए किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें