फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : अब यजदान के महानगर अपार्टमेंट पर चलेगा बुलडोजर, एलडीए कर रहा तैयारी

Wed, 20 Sep 2023 10:17 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

इस अपार्टमेंट को बिल्डर ने प्रवर्तन इंजीनियरों एवं जोनल प्रभारी की सांठगांठ से मानचित्र के विपरीत बनाया है। इसे ध्वस्त करने का आदेश पूर्व में हुआ था, लेकिन मगर बिल्डर के अपील में जाने एवं मुख्यालय में सांठगांठ होने के कारण इसे तोड़ा नहीं गया।
विज्ञापन
यजदान अपार्टमेंट। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यजदान बिल्डर के वजीर हसन रोड पर अलाया अपार्टमेंट गिरने के लगभग 10 माह बाद उसके एक और अवैध अपार्टमेंट को ध्वस्त करने की एलडीए ने तैयारी शुरू कर दी है। यह अवैध अपार्टमेंट महानगर रेलवे लाइन किनारे है। इस अपार्टमेंट को बिल्डर ने प्रवर्तन इंजीनियरों एवं जोनल प्रभारी की सांठगांठ से मानचित्र के विपरीत बनाया है।

विज्ञापन


इसे ध्वस्त करने का आदेश पूर्व में हुआ था, लेकिन मगर बिल्डर के अपील में जाने एवं मुख्यालय में सांठगांठ होने के कारण इसे तोड़ा नहीं गया। अब बीते सोमवार को शासन स्तर पर यजदान बिल्डर के अवैध अपार्टमेंट की समीक्षा में तत्काल कार्रवाई के निर्देश मिलने पर महानगर के अपार्टमेंट को हफ्ते भर में गिराने की तैयारी शुरू हुई है। यजदान के प्राग नरायन रोड, डालीबाग, पेपर मिल कॉलोनी, कठौता झील गोमतीनगर के भी अपार्टमेंट अवैध हैं। एलडीए वीसी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी के मुताबिक इस संबंध में जोनल प्रभारी प्रवर्तन श्रद्धा चौधरी को निर्देश दिए गए हैं।

इधर, तैयार होने लगी मददगारों की कुंडली
हजरतगंज के प्राग नरायन रोड पर नजूल की जमीन पर एलडीए के अभियंताओं व अफसरों की सांठगांठ से छह मंजिल के अवैध अपार्टमेंट अलाया हेरिटेज का निर्माण करने वाले यजदान बिल्डर यानी यजदान इंफ्राकॉन कंपनी की कारस्तानी में मददगारों की कुंडली तैयार होने लगी है। एलडीए ऐसे लेखपाल सहित छह अभियंताओं के आरोप पत्र मंगलवार से बनाने शुरू कर दिए हैं। 
विज्ञापन


दरअसल, शासन स्तर पर बीते सोमवार को यजदान मामले में आयोजित बैठक में अवैध निर्माण कराने वाले जिम्मेदारों पर कार्रवाई न करने के लिए खूब खिंचाई हुई और तत्काल आरोप पत्र जारी करके रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद मंगलवार को एलडीए की ओर से ध्वस्त कराए गए अवैध अपार्टमेंट अलाया हेरिटेज में बिल्डर से सांठगांठ रखने वालों की फाइल खोज कर आरोप पत्र बनने लगे हैं।

उधर, शासन ने एक बार फिर से एलडीए से सवाल किया है कि छह मंजिल के अपार्टमेंट के बनने में उच्च स्तर के प्रवर्तन अभियंता एवं अफसर कैसे जिम्मेदार नहीं हैं। इस सिलसिले में जोन छह में रह चुके जोनल अधिकारियों, विहित प्राधिकारियों व उच्च अभियंताओं के संबंध में एक रिपोर्ट तलब की है। इससे जोनल प्रवर्तन प्रभारियों पर भी कार्रवाई के बादल मंडराने लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें