फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : नितिन रमेश गोकर्ण समेत नौ आईएएस अफसरों को मिला एसीएस पदनाम

Mon, 10 Apr 2023 10:24 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

हाल ही में 2.25 लाख नियत वेतनमान में प्रोन्नति पाने वाले नितिन रमेश गोकर्ण आवास एवं शहरी नियोजन विभाग और राज्य कर विभाग के एसीएस होंगे।
विज्ञापन
IAS Officer
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नियुक्ति विभाग ने हाल ही में प्रोन्नत किए गए 1990 बैच के सभी 9 आईएएस अधिकारियों को अपर मुख्य सचिव (एसीएस) का पदनाम संबंधी आदेश जारी कर दिया है। उन्हें उत्तर प्रदेश सचिवालय में वर्तमान तैनाती के विभाग में प्रमुख सचिव के स्थान पर एसीएस पदनाम दिया गया है। 

विज्ञापन


इसके अलावा हाल ही में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे 1997 बैच के आईएएस डॉ. शंमुगा सुंदरम एमके को व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास का प्रमुख सचिव बनाया गया है। अभी तक ये दोनों विभाग प्राविधिक शिक्षा के साथ-साथ आईएएस सुभाष शर्मा के पास थे। अब शर्मा के पास प्राविधिक शिक्षा रहेगा।

हाल ही में 2.25 लाख नियत वेतनमान में प्रोन्नति पाने वाले नितिन रमेश गोकर्ण आवास एवं शहरी नियोजन विभाग और राज्य कर विभाग के एसीएस होंगे। इसी तरह से हिमांश कुमार ग्राम्य विकास एवं ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग, रजनीश गुप्ता नागरिक सुरक्षा एवं राजनीतिक पेंशन विभाग, दीपक कुमार बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग, जितेंद्र कुमार उत्तर प्रदेश पुनर्गठन समन्वय, भाषा, राष्ट्रीय एकीकरण एवं सामान्य प्रशासन विभाग, डॉ. सुधीर महादेव बोबड़े उच्च शिक्षा विभाग, अनीता सिंह खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग और सुधीर गर्ग राजस्व विभाग के एसीएस होंगे। कल्पना अवस्थी राज्यपाल की अपर मुख्य सचिव होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें