फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : अस्पताल खोलने के नाम पर भांजे ने ठगे एक करोड़ 87 लाख, पुलिस ने दर्ज किया केस

Fri, 22 Dec 2023 04:40 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

लखनऊ में दुबग्गा में अस्पताल खोलने के नाम पर एक व्यक्ति के उसके भांजे ने एक करोड़ 87 लाख रुपये हड़प लिए। बृहस्पतिवार को डीसीपी पश्चिमी के आदेश पर पुलिस ने एक नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में दुबग्गा में अस्पताल खोलने के नाम पर एक व्यक्ति के उसके भांजे ने एक करोड़ 87 लाख रुपये हड़प लिए। बृहस्पतिवार को डीसीपी पश्चिमी के आदेश पर पुलिस ने एक नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन


सलेमपुर के अमेठिया निवासी किसान शफीक के मुताबिक उनके भांजे जाहिद हुसैन ने उनसे दुबग्गा में अस्पताल खोलने के लिए दो करोड़ रुपये मांगे थे। इस पर पीड़ित ने जाहिद को एक करोड़ 71 लाख रुपये दे दिए। आरोप है कि अस्पताल खुलने के बाद पीड़ित को पता चला कि जाहिद ने जालसाजी कर उनकी एफडी पर 16 लाख का लोन भी ले लिया। रुपये वापस मांगने पर जाहिद व उसके चार साथियों ने घर में घुस कर शफीक की पिटाई कर दी और बची हुई जमीन भी उसके नाम करने की बात कही। विरोध पर आरोपियों ने उनका गला दबा कर उन्हें जान से मारने की कोशिश की ।
शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर हड़पे पांच लाख

महानगर के विवेकानंदपुरी निवासी सोमवीर सिंह के मुताबिक 31 अक्तूबर 2022 में उनकी मुलाकात वरुण मिश्रा से उनके कार्यालय विभूतिखंड स्थित श्याम टावर में हुई थी। वरुण ने उन्हें शेयर मार्केट में निवेश कर मुनाफा कमाने का झांसा दिया था। इस पर उन्होंने पांच लाख रुपये निवेश कर दिए। मगर तय समय बीतने के बाद भी न तो उन्हें मुनाफा मिला और न ही उन्हें रुपये मिले।
विज्ञापन


फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर ऐंठे 70 हजार
हसनगंज थाना क्षेत्र के निराला नगर निवासी मोहम्मद आरिफ के गौरव कुमार नामक साइबर जालसाज ने ई-कार्ट कंपनी की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर 70 हजार रुपये ऐंठ लिए। पुलिस सभी मामलों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें