फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : सिपाही भर्ती पेपर लीक के आरोपियों पर मेरठ पुलिस करेगी गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई

Sun, 23 Jun 2024 09:47 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

एसटीएफ ने कंकरखेड़ा थाने में दर्ज मुकदमे की विवेचना के बाद अदालत में आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। साथ ही, मेरठ पुलिस को आरोपियों की संपत्तियों को चिन्हित कर उन्हें जब्त करने को कहा है।
विज्ञापन
एसटीएफ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिपाही भर्ती पेपर लीक के 18 आरोपियों के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र दाखिल करने के बाद अब मेरठ पुलिस उन पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करेगी। एसटीएफ ने कंकरखेड़ा थाने में दर्ज मुकदमे की विवेचना के बाद अदालत में आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। साथ ही, मेरठ पुलिस को आरोपियों की संपत्तियों को चिन्हित कर उन्हें जब्त करने को कहा है।

विज्ञापन


बता दें कि एसटीएफ ने जिन 18 आरोपियों के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया है, उनमें से कुछ हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश और बिहार के निवासी है। अपराध के जरिए अर्जित उनकी संपत्तियों को जब्त करने के लिए संबंधित राज्यों से अनुरोध किया जाएगा।

वहीं यूपी में पेपर लीक के मास्टरमाइंड प्रयागराज निवासी राजीव नयन मिश्रा, नोएडा निवासी रवि अत्री, मिर्जापुर निवासी शिवम गिरि, भदोही निवासी रोहित पांडेय, प्रयागराज निवासी अभिषेक शुक्ला की संपत्तियों को खंगाला जा रहा है। खासकर राजीव नयन और रवि अत्री की तमाम चल-अचल संपत्तियों को जब्त करने और बुलडोजर चलाने की तैयारी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें