पिछली कैबिनेट बैठक में इस आदेश के संबंध में नए प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी। अभी तक अस्पतालों एवं चिकित्सा संस्थानों में 47127 पदों पर भर्ती चल रही है। नए आदेश के बाद यह संख्या बढ़कर 57127 हो जाएगी।
उत्तर प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों एवं चिकित्सा संस्थानों में 10 हजार डॉक्टरों एवं कर्मचारियों की भर्ती का शासनादेश सोमवार को जारी हो गया है। नेशनल मेडिकल कॉउंसिल की ओर से कोर्स के तहत निर्धारित सीटों, बेड की संख्या आदि के आधार पर शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक पदों का सृजन करने का आदेश दिया गया था।
विज्ञापन
पिछली कैबिनेट बैठक में इस आदेश के संबंध में नए प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी। अभी तक अस्पतालों एवं चिकित्सा संस्थानों में 47127 पदों पर भर्ती चल रही है। नए आदेश के बाद यह संख्या बढ़कर 57127 हो जाएगी।