सूत्रों के अनुसार मुकाबले एक ही स्थान पर होंगे। ऐसे में कापरी ग्लोबल होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा खरीदी टीम का बेस कैंप लखनऊ का अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम होगा। यहां रहकर टीम अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देगी।
पुरुषों के बाद अब महिला आईपीएल में भी लखनऊ की टीम खेलेगी। महिलाओं के लिए पहली बार हो रहे इस आयोजन में पांच टीमें भाग लेंगी। इन टीमों से बीसीसीआई को करीब 4670 करोड़ रुपये की कमाई हुई। महिला आईपीएल के पहले सीजन में मुंबई, अहमदाबाद, बैंगलौर, दिल्ली और लखनऊ की टीमें आपस में भिड़ेंगी। लखनऊ की टीम कापरी ग्लोबल होल्डिंग्स लिमिटेड ने 757 करोड़ रुपये में खरीदी है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार मुकाबले एक ही स्थान पर होंगे। ऐसे में कापरी ग्लोबल होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा खरीदी टीम का बेस कैंप लखनऊ का अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम होगा। यहां रहकर टीम अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देगी।
बताते चलें कि पुरुष आईपीएल में भी गोयनका ग्रुप की लखनऊ सुपर जायंट्स टीम शामिल है। इस टीम का अभ्यास सत्र भी इकाना स्टेडियम में फरवरी अंत से संचालित होगा। सबसे बड़ी बोली अहमदाबाद टीम के लिए अदाणी ग्रुप ने लगाई है। दूसरे नंबर पर मुंबई को इंडियाविन स्पोर्ट्स ने खरीदा है। यह रिलायंस ग्रुप की कंपनी है।