फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अमौसी-सरोेजनीनगर में जलभराव की डीपीआर 10 अक्तूबर तक

विज्ञापन
विज्ञापन
सीवर-एसटीपी का काम मार्च 2027 तक पूरा करने के निर्देश
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। अमौसी, सरोजनीनगर और बंथरा औद्योगिक क्षेत्रों में जलभराव की समस्या के समाधान के लिए 10 अक्तूबर तक डीपीआर तैयार कर शासन को भेजी जाएगी। मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने शुक्रवार को मंडलीय उद्योग बंधु समिति की बैठक में सीएंडडीएस को इसके निर्देश दिए।
अमौसी और सरोजनीनगर में सीवर व एसटीपी का काम मार्च 2027 तक पूरा करने को कहा गया। 925 मीटर सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण में आ रही यूटिलिटी शिफ्टिंग की समस्या भी जल्द दूर करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

रायबरेली के औद्योगिक क्षेत्रों में अधिक मेंटीनेंस चार्ज और यूपीसीडा से जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र को ले-आउट व अन्य अभिलेख न मिलने का मामला भी उठा। दोनों समस्याओं के समाधान के लिए यूपीसीडा के कार्यकारी अधिकारी को पत्र भेजने का निर्णय हुआ।
विज्ञापन

बैठक में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद वित्त पोषण योजना और मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की समीक्षा हुई। रायबरेली की कम प्रगति पर संबंधित जिलाधिकारी को सुधार के निर्देश दिए गए। अन्य जिलों को शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने को कहा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें