फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ड्रिल मशीन बेचने के नाम पर कारोबारी से ठगे 98 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
- कोर्ट के आदेश पर गोमतीनगर विस्तार पुलिस ने दो लोगों पर दर्ज किया केस
विज्ञापन



लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार थाने में कारोबारी मो. सलीम मंसूरी ने दो लोगों के खिलाफ उनसे 98 लाख ठगने की एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर की है। दोनों पर कारोबारी से ड्रिल मशीन बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोप है।
विज्ञापन


गोमतीनगर विस्तार में एमआई रसल कोर्ट निवासी मो. सलीम के मुताबिक वह एएस ट्रेडर्स फर्म के मालिक हैं। वर्ष 2023 दिसंबर में उनका परिचय सोशल मीडिया पर चेन्नई के मीननगर एथिपेट निवासी मो. गुलाब से हुआ। उसने कहा कि उसके परिचित केरला निवासी सुजाबू पैन एशियन बिल्डर्स के मालिक हैं। वह अपनी एचडीडी ड्रिल मशीन अपोलो ए बेच रहे हैं। इस पर मो. सलीम ने मशीन खरीदने की इच्छा जताई। आठ दिसंबर 2023 में मशीन का सौदा 1.12 करोड़ में तय हुआ । अनुबंध के मुताबिक कारोबारी ने सुजाबू को 98 लाख पहले भुगतान कर दिया। कारोबारी का आरोप है कि बाद में उन्हें पता चला कि सुजाबू मशीन को पहले ही टाटा कैपिटल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड में गिरवी रख 62 लाख का लोन ले चुका है। आरोपी ने कई माह से उसकी किस्त भी नहीं भरीं। कारोबारी ने जब आरोपी व उसके साथी रकम लौटाने को कहा तो वह 20245 तक टालमटोल करता रहा। परेशान होकर पीड़ित ने गोमतीनगर पुलिस से शिकायत की, मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। ऐसे में उन्होंने कोर्ट की शरण ली। इंस्पेक्टर सुधीर कुमार अवस्थी के मुताबिक मामले की तफ्तीश की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें