- आलमबाग में चंदरनगर की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
लखनऊ। आलमबाग के छोटे बरहा निवासी सरदार भूपिंदर सिंह ने दुकानदार करन पर उनकी कार में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
भूपिंदर सिंह के मुताबिक मंगलवार शाम करीब 7:45 बजे वह कार से चंदरनगर आए थे। उन्होंने कार गुरु नानक कॉलेज के पास स्थित करन की दुकान के पास पार्क की थी। यह देख करन ने उनसे कार दुकान के सामने से हटाने की बात कही थी। विरोध पर आरोपी गाली-गलौज करने लगा। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने उनकी कार पंचर कर दी और ईंट से शीशा तोड़ दिया। इसके बाद उन्हें धमका कर भाग निकला। भूपिंदर सिंह ने आलमबाग पुलिस से शिकायत की। इंस्पेक्टर सुभाष सरोज के मुताबिक मामले की तफ्तीश की जा रही है।