फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डेबिट कार्ड बदलकर टप्पेबाजों ने पार किए 40 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
- इंदिरानगर सेक्टर बी ब्लॉक चौराहे के पास की घटना
विज्ञापन


- पीड़िता के पति ने गाजीपुर थाने में दर्ज कराया केस

संवाद न्यूज एजेंसी

लखनऊ। इंदिरानगर सेक्टर बी निवासी यतीश चंद्र कापरी ने दो टप्पेबाजों के खिलाफ चोरी की एफआईआर गाजीपुर थाने में दर्ज कराई है। आरोपियों न उनकी पत्नी का डेबिट कार्ड बदलकर एटीएम से 40 हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन


यतीश के मुताबिक मंगलवार शाम सात बजे पत्नी बी ब्लॉक चौराहे पर स्थित एसबीआई बैंक परिसर में लगे एटीएम बूथ गई थी। बूथ में पहले से दो युवक मौजूद थे, जिन्होंने मदद का झांसा दिया और पत्नी का डेबिट कार्ड बदल कर चले गए। पत्नी ने जब डेबिट कार्ड मशीन में लगाया तो रकम नहीं निकली। ऐसे में वह भी घर आ गई। यतीश का आरोप है कि आधे घंटे बात पत्नी के मोबाइल पर चार ट्रांजेक्शन के मेसेज आए। मेसेज देखने पर चला कि खाते से चार बार में 40 हजार रुपये निकल गए। इंस्पेक्टर विकास राय के मुताबिक एटीएम बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही हैं।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें