फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चार, पांच और छह नवंबर को होगी नैमिष और वरुण विहार योजना की लॉटरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चार, पांच और छह नवंबर को होगी नैमिष और वरुण विहार योजना की लॉटरी
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। एलडीए की सीतापुर रोड स्थित नैमिष नगर और आगरा एक्सप्रेस-वे स्थित वरुण विहार योजना में भूखंडों की लॉटरी चार, पांच और छह नवंबर को होगी। दोनों योजनाओं के करीब 4500 भूखंडों के लिए 35 हजार से अधिक लोगों ने आवेदन किया है। अब इनके बीच भूखंड आवंटन के लिए लॉटरी डाली जाएगी।
विज्ञापन


एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि दोनों आवासीय योजनाओं में पंजीकरण 24 सितंबर को एक महीने के लिए खोला गया था। उसके बाद तीन दिन का समय और बढ़ाया गया था जो मंगलवार को पूरा हो चुका है। अब लॉटरी की डालने की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। लॉटरी इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में चार, पांच व छह नवंबर को डाली जाएगी।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें