फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सफाई मित्रों का सम्मान, मंत्री ने बांटी पीपीई किट

विज्ञापन
विज्ञापन
महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सफाई मित्रों का सम्मान, मंत्री ने बांटी पीपीई किट
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सोमवार को गोमतीनगर स्थित नगरीय निकाय निदेशालय में सफाई मित्रों को सम्मानित किया गया। नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने सफाई मित्रों को पीपीई किट वितरित की और उनके योगदान की सराहना की।

इस मौके पर मंत्री ने कहा कि शहरों की स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत बनाने में सफाई मित्रों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उनके परिश्रम और समर्पण से ही नगरीय क्षेत्रों में स्वच्छता बनी रहती है। सफाई मित्रों का स्वास्थ्य और सुरक्षा सरकार की प्राथमिकताओं में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर महापौर सुषमा खर्कवाल भी मौजूद रहीं। उन्होंने कहा कि शहर ने स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि के पीछे सफाई मित्रों का अथक परिश्रम और नगर निगम कर्मचारियों का सामूहिक योगदान है। सफाई मित्र स्वच्छता व्यवस्था की मजबूत आधारशिला हैं। कार्यक्रम प्रमुख सचिव नगर विकास पी. गुरुप्रसाद और सचिव नगर विकास अनुज कुमार झा भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें