फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दिव्य दक्षिण दर्शन की हवाई यात्रा का पैकेज लांच

विज्ञापन
विज्ञापन
दिव्य दक्षिण दर्शन की हवाई यात्रा का पैकेज लांच
विज्ञापन


सात फरवरी से होगा शुरू

छह दिन का है टूर


माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) लखनऊ से मदुरै और त्रिवेंद्रम की यात्रा को लेकर दिव्य दक्षिण दर्शन हवाई टूर पैकेज लांच किया है। यह छह रात और सात दिन का है। जिसके दो टूर बनाए गए हैं। इनमें पहला सात फरवरी से 13 फरवरी और दूसरा 16 से 22 फरवरी का होगा।
विज्ञापन


आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि इस टूर में यात्रियों को लखनऊ से मदुरै एवं त्रिवेंद्रम से लखनऊ आने - जाने की व्यवस्था फ्लाइट के माध्यम से की गई है। साथ ही खाने - पीने एवं ठहरने की व्यवस्था तीन सितारा होटल में की गई है। यात्रा के दौरान थिरुमलाई नायक महल, मीनाक्षी अमा मंदिर, पजमुधीर सोलाई मंदिर, धनुषकोडी, रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग मंदिर, डॉ. अब्दुल कलाम स्मारक, सनसेट पॉइंट, विवेकानंद रॉक मेमोरियल, तिरुवल्लुवर प्रतिमा, कुमारी अम्मन मंदिर, महात्मा गांधी स्मारक, सुचिंद्रम मंदिर, पद्मनाभस्वामी मंदिर, वैक्स संग्रहालय आदि का भ्रमण कराया जाएगा। एक व्यक्ति के ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति 81700 रुपये, दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति 63000 रुपये और तीन व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति 59200 रुपये रखा गया है। इसके अलावा भी अन्य पैकेज हैं। यात्रा की बुकिंग पर्यटन भवन गोमती नगर लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आईआरसीटीसी की वेबसाइट irctctourism.com पर भी कराई जा सकती है। जानकारी एवं बुकिंग के लिए 9236391911, 8287930911, 8287930902 नंबरों पर भी संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें