नगर निगम यातायात की बाधा दूर करने को हटाया अतिक्रमण
सामान भी किया जब्त
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। अतिक्रमण के कारण यातायात में हो रही बाधा को दूर करने के लिए नगर निगम ने सोमवार को कई इलाकों में अभियान चलाया। इस दौरान विरोध के बीच 100 से अधिक कब्जे सड़क पटरी से हटाए गए।
नगर निगम जोन सात की टीम ने इंदिरा नगर मेट्रो स्टेशन से पॉलिटेक्निक चौराहे तक अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान नालियों, सड़कों और फुटपाथों पर किए गए अवैध अतिक्रमणों को हटाया गया। टीम ने मौके से ठेले हटवाने के साथ ही सामान भी जब्त किया। नगर निगम जोन आठ की टीम ने शहीद पथ पर मेंदांता हॉस्पिटल से जी-20 चौराहे तक तथा न्यू गुडौरा क्षेत्र में अवैध रूप से लगाए गए ठेले–खोमचों को हटाया गया। टीम ने कार्रवाई के दौरान सामान भी जब्त किया ।