फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नगर निगम ने स्ट्रीट लाइटों को ऑन - ऑफ करने का समय बदला

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम ने स्ट्रीट लाइटों को ऑन - ऑफ करने का समय बदला
विज्ञापन


इस समय जल्द होती है शाम इसलिए जल्दी ऑन होंगी लाइटें

मार्च तक चलेगा बदलाव

माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। सर्दी का मौसम शुरू होने के बाद नगर निगम ने स्ट्रीट लाइटों के ऑन-ऑफ करने का समय बदल दिया। इसको लेकर आदेश भी मुख्य अभियंता विद्युत यांत्रिक की ओर से जारी कर दिया गया। शहर में करीब दो लाख स्ट्रीट लाइटें हैं।
विज्ञापन


सर्दी के मौसम में इस समय दिन जल्दी ढल जा रहा है ऐसे में अब नगर निगम ने स्ट्रीट लाइटों को ऑन करने का समय भी जल्दी कर दिया है। अब स्ट्रीट लाइटें शाम को 5:15 बजे से ऑन की जाएंगी और सुबह 6:15 बजे से ऑफ की जाएंगी। यह व्यवस्था मार्च तक चलेगी। अभी अप्रैल से अक्तूबर तक स्ट्रीट लाइटों को शाम का ऑन करने का समय 7 बजे था और ऑफ करने का समय सुबह 5:30 बजे था। नगर निगम मार्ग प्रकाश विभाग के मुख्य अभियंता मनोज प्रभात ने बताया कि स्ट्रीट लाइटों के समय में बदलाव सूरज ढलने के हिसाब से किया जाता है। इस समय सूरज जल्दी ढल जाता है इस कारण लाइटों को जल्दी ऑन किया जाएगा। जिन जगहों पर टाइमर लगे हैं वहां पर समय बदला गया है और जहां पर नहीं लगे हैं वहां पर विभाग के कर्मचारी ऑन-ऑफ का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें