फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: फिर भाजपा का ही बनेगा नगर निगम कार्यकारिणी उपाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
फिर भाजपा का ही बनेगा नगर निगम कार्यकारिणी उपाध्यक्ष
विज्ञापन


चुनाव को लेकर कार्यकारिणी की बैठक 22को

विकास कार्यों पर भी होगी चर्चा

माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। नगर निगम कार्यकारिणी के रिक्त छह पदों पर रविवार को नए सदस्यों का चुनाव होने के बाद अब नगर निगम कार्यकारिणी उपाध्यक्ष का चुनाव होगा। इसको लेकर 22 अगस्त को कार्यकारिणी की बैठक होगी। संख्या बल को देखते हुए इस बार भी भाजपा का ही उपाध्यक्ष चुना जाना तय है। उपाध्यक्ष के चुनाव के अलावा बैठक में विकास कार्यों, मार्ग प्रकाश, सफाई और सीवर समस्या को लेकर भी चर्चा होगी।

उपाध्यक्ष का चुनाव कार्यकारिणी सदस्य करेंगे। कार्यकारिणी के कुल 12 सदस्यों में भाजपा के 10 और सपा के दो सदस्य हैं। ऐसे में भाजपा पार्षद का उपाध्यक्ष बनना तय है। पिछली बार भी उपाध्यक्ष का पद भाजपा के ही पास थी। ऐसे में बैठक में आने वाले प्रस्तावों को पास या निरस्त करने में भाजपा ही चलेगी। सपा विरोध करने के बाद भी कुछ नहीं कर पाएगी। कांग्रेस का कोई सदस्य कार्यकारिणी में नहीं है।कार्यकारिणी बैठक बुलाने को लेकर महापौर सुषमा खर्कवाल की ओर से आदेश भी जारी कर दिया गया है। कार्यकारिणी का चुनाव कार्यकारिणी के सदस्य करते हैं। यदि किसी स्थिति में उम्मीदवारों के वोट बराबर आते हैं तो महापौर निर्णयक के तौर पर अपना वोट दे सकती हैं। महापौर कार्यकारिणी की पदेन अध्यक्ष होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------

उपाध्यक्ष की दौड़ में यह

उपाध्यक्ष भाजपा का ही बनना तय है ऐसे में भाजपा में मारामारी भी खूब है। एक पद के लिए इस समय भाजपा के चार कार्यकारिणी सदस्य जोर लगा रहे हैं। इनमें अनुराग मिश्रा अन्नू, राजेश सिंह गब्बर, अरुण राय और भृगुनाथ शुक्ला का नाम चर्चा में है। सूत्रों का कहना है कि उपाध्यक्ष वही बनेगा जो महापौर का सबसे खास होगा। इस हिसाब से अरुण राय का नाम सबसे ऊपर चल रहा है।

-----

यह सदस्य डालेंगे वोट

पार्षद राजेश सिंह गब्बर

पृथ्वी गुप्ता

पिंकी रावत

अरुण राय

संदीप शर्मा

अनुराग मिश्रा अन्नू

भृगुनाथ शुक्ला

चरनजीत गांधी

गौरी सांवरिया

कृष्ण नारायण सिंह

सबा अहसन मंसूरी

रामनरेश चौरसिया

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें