फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: इमरजेंसी में भर्ती बुजुर्ग की मौत, लापरवाही का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
इमरजेंसी में भर्ती बुजुर्ग की मौत, लापरवाही का आरोप
विज्ञापन


- परिजन बोले जूनियर डॉक्टर करते रहे इलाज, आठ घंटे बीते गए मगर नहीं आए वरिष्ठ डॉक्टर

माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। बलरामपुर अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती बुजुर्ग की सोमवार दोपहर मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है सुबह से कोई भी वरिष्ठ डॉक्टर राउंड के लिए नहीं आया था। जूनियर डॉक्टर इलाज करते रहे। परिजनों ने मामले की शिकायत की बात कही है।
विज्ञापन


रायबरेली निवासी चंद्रमोहन मिश्रा 60 को उल्टी होने की शिकायत पर परिजनों ने पहले नजदीकी अस्पताल ले गए। वहां पर हालत गंभीर बताकर लखनऊ रेफर किया गया। परिजनों ने शनिवार को बलरामपुर अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया था। परिजन रोहित का आरोप है इलाज में लापरवाही बरती गई। कोई भी वरिष्ठ डॉक्टर राउंड के लिए नहीं आया। सोमवार सुबह से दोपहर दो बजे तक वरिष्ठ डॉक्टर इलाज के लिए नहीं आए। जूनियर डॉक्टर मरीज का इलाज करते रहे। इससे मरीज की हालत सुधरने की बजाय बिगड़ती चली गई। दोपहर करीब दो बजे मरीज की मौत हो गई। अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी के मुताबिक, तीमारदार शिकायत करते हैं तो मामले की जांच कराई जाएगी। ऐसा संभव नहीं है कोई भी वरिष्ठ डॉक्टर न गया हो।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें