नगर निगम मुख्यालय में सफाई कर्मचारियों प्रदर्शन
पार्षदों के बाद अब नगर निगम पर सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। शनिवार को ठाकुरगंज में खुले नाले में गिरने से हुई पेंटर सुरेश लोधी की मौत के मामले में नगर निगम की ओर से ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी । पुलिस की ओर से संबंधित ठेकेदार को पकड़े जाने के बाद बुधवार सुबह सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन शुरू कर दिया । मौके पर पहुंची अपन अगर आयुक्त नम्रता सिंह ने उनको समझाने का प्रयास किया लेकिन कर्मचारी नहीं माने ।
जानकारों ने बताया कि ठेकेदार नगर निगम में ही कार्यरत एक सफाई कर्मचारी नेता का लड़का है। उसी के पास ठाकुरगंज में नाले की सफाई का ठेका था। यह भी कहा जा रहा है सफाई कार्य की ठेकेदारी में ज्यादातर सफाई कर्मचारी नेता और उनके परिवार के लोग शामिल हैं।