नगर निगम का संपूर्ण समाधान दिवस कल
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ । शहरवासियों की समस्याओं के समाधान को लेकर नगर निगम की ओर से हर महीने आयोजित किए जाने वाले संपूर्ण समाधान दिवस का अगला आयोजन चार जुलाई को होगा।
दिवस का आयोजन निगम मुख्यालय लालबाग में सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक होगा। जिसमें गृहकर, जलकर, सफाई, सड़क और मार्ग प्रकाश से जुड़ी समस्याओं की सुनवाई होगी और निस्तारण किया जाएगा।