फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डायरिया से जा रही जान, अफसर बता रहे बीमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
डायरिया से जा रही जान, अफसर बता रहे बीमारी
विज्ञापन


- जानकीपुरम विस्तार संयुक्त कल्याण महासमिति ने डिप्टी सीएम व सीएमओ को पत्र भेजा, मौत की साफ वजह बताने की मांग

माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। जानकीपुरम विस्तार में फैले डायरिया से अब तक तीन मरीजों की जान चली गई। बड़ी तादाद में मरीजों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग डायरिया से मौत होने को मानने को तैयार नहीं है। अफसर शासन को गलत रिपोर्ट भेजकर गुमराह कर रहे हैं। इस मसले को लेकर जानकीपुरम विस्तार संयुक्त कल्याण महासमिति ने मंगलवार को डिप्टी सीएम समेत कई अफसरों को पत्र भेजकर अब तक हुई मौत की असल वजह बताने की मांग किया है।
विज्ञापन


जानकीपुरम विस्तार के कई सेक्टर में बीती 20 जुलाई से डायरिया फैला हुआ है। करीब 100 से अधिक लोग डायरिया की जद में आ चुके हैं। तीन मरीजाें की जान डायरिया से जा चुकी है। मंगलवार को सेक्टर 7 की रहने वाली महिला हमीदा की इलाज दौरान मौत हो गई। उल्टी-दस्त की शिकायत होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी तरह दो अन्य मरीजों की पहले डायरिया से जान चली गई। अफसरों ने तीनों मौत की वजह डायरिया नहीं बल्कि दूसरी बीमारी दिखाकर मामले को दबा दिया। गलत डेथ आडिट रिपोर्ट शासन को भेजी गई। जानकीपुरम विस्तार संयुक्त कल्याण महासमिति के महासचिव एडवोकेट विनय कृष्ण पांडेय ने डिप्टी सीएम, विधायक व सीएमओ को पत्र भेजकर तीनों मौत की साफ वजह बताने की मांग किया है ताकि इलाके में भ्रम की स्थिति पैदा न हो।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें