फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: फैजुल्लागंज में फैला बुखार व डायरिया, कई लोग बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
फैजुल्लागंज में फैला बुखार व डायरिया, कई लोग बीमार
विज्ञापन


- मामा कालोनी में पंद्रह दिनों से जलभराव से फैला संक्रामक रोग, लोगों ने किया प्रदर्शन

माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। फैजुल्लागंज चतुर्थ वार्ड की मामा कॉलोनी में कई लोग बुखार व डायरिया से पीड़ित हैं। इलाके में पिछले पंद्रह दिन से जलभराव होने से संक्रामक बीमारियां फैल गई है। कॉलोनी में बने कई बेसमेंट में भी पानी भरा हुआ है। जिसके कारण तेजी से मच्छर जनित रोग फैल रहे हैं। मुख्यमंत्री पोर्टल व नगर निगम जोन 3 के अधिकारियों को फोन पर सूचना के बाद भी इलाके में एंटीलार्वा छिड़काव व फागिंग तक नहीं की जा रही है। इसे लेकर रविवार को सपा नेता के नेतृत्व में लोगों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


मामा कालोनी के लोगों ने सपा नेता ममता त्रिपाठी के नेतृत्व में नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की। ममता त्रिपाठी ने जलभराव के बीच लोगों के घर घर जाकर सभी का हाल लिया। इस दौरान कई लोग बीमार मिले हैं। जिसमें साक्षी (12) नितिन (9) नव्या (10) मोनू (8) विपिन पाल (32) जान्हवी (12) खूशबू पाल (15) राजन रावत (24) शुभम शर्मा (26) संगीता देवी (32) श्रुति (7) शान्वी गौतम (3) रितिका श्रीवास्तव (16) तेज बुखार से पीड़ित मिले। इसके अलावा कई छोटे बच्चे उल्टी दस्त से भी पीड़ित हैं। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह का कहना है इलाके में टीम भेजकर एंटीलार्वा का छिड़काव कराया जाएगा। बीमार लोगों की जांच करके उन्हें दवा का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें