फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मजदूरों के कल्याण के खत्म हो रहे कानून

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

सम्मेलन में बोले भाकपा (माले) के राज्य सचिव सुधाकर यादव

माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। ऑल इंडिया कंस्ट्रक्शन वर्कर्स फेडरेशन के राज्य सम्मेलन में भाकपा (माले) के राज्य सचिव सुधाकर यादव ने कहा कि मजदूरों के कल्याण वाले कानून धीरे-धीरे खत्म किए जा रहे हैं। इन कानूनों को मजदूरों ने लंबे संघर्ष के बाद हासिल किया था।

रविवार को राज्य सचिव चारबाग स्थित एक सभागार में फेडरेशन के चौथे सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने अपने 2014 में सत्ता में आने के तत्काल बाद मेहनतकशों को गुलामों की श्रेणी में धकेलने ,उनके श्रम,सम्मान की खुली लूट का मार्ग प्रशस्त करना शुरू कर दिया था। सभी श्रम कानूनों का खात्मा और 4 श्रम संहिताओं के जरिए पूरे मजदूर वर्ग पर हमला बोल दिया। संविधान में प्राप्त बुनियादी अधिकार और संघर्ष ,कुर्बानियों से हासिल अधिकार छीन लिए गए। इससे रोजगार के अवसरों में बेतहाशा कमी आ गई। यही नहीं कंस्ट्रक्शन कंपनियों को फायदा देने की नियत से सेस में भारी कमी कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य अतिथि ऐक्टू के राज्य सचिव अनिल वर्मा ने कहा की आज निर्माण श्रमिक अपने जीवन के सबसे भयानक दौर से गुजर रहा हैं। ऐसे में परिस्थितियों के अनुरूप चुनौती का मुकाबला कर बड़ी लड़ाइयों के बाद बने कानूनों को बचाने का कार्यभार प्रमुख कार्यभार बन गया है। निर्माण श्रमिकों को रूस,ताइवान और इजरायल जैसे तनाव व युद्धग्रस्त देशों में रोजगार के नाम पर भेजकर मौत के मुंह में धकेल रही है। ऐक्टू प्रदेश अध्यक्ष विजय विद्रोही ने कहा कि आल इंडिया कंस्ट्रक्शन वर्कर्स फेडरेशन को निर्माण मजदूरों की शक्ति बनाने की चुनौती है। सम्मेलन में अर्जुन लाल ,राम प्रवेश यादव, राणा प्रताप सिंह, देवानंद आदि ने भी संबोधित किया, जिसमें 11 सदस्यीय राज्य कमेटी में अमर नाथ राजभर पुनः अध्यक्ष एवं मधुसूदन मगन राज्य सचिव चुने गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें