फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ऑनलाइन गेम के जरिये ई-स्पोर्ट्स टूर्नामेंट आयोजक को मिली धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
- आरोपी पर धर्म पर अभद्र टिप्पणी करने का भी आरोप

- पीड़ित की शिकायत पर हजरतगंज पुलिस ने दर्ज किया केस

संवाद न्यूज एजेंसी

लखनऊ। हजरतगंज निवासी ई-स्पोर्ट्स टूर्नामेंट आयोजक ने तरुण बराक पर उन्हें ऑनलाइन गेम के जरिये धमकाने का आरोप लगाया है। मामले में हजरतगंज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


आयोजक के मुताबिक वह काफी समय से ऑनलाइन गेम कॉल ऑफ ड्यूटी खेल रहे हैं। आरोप है कि एक माह से तरुण अपनी गेमिंग आईडी डेमन से उन्हें आए दिन धमकी दे रहा है। वह गेम में चैट के जरिये धार्मिक आधार पर अभद्र टिप्पणी, मानसिक उत्पीड़न, सार्वजनिक अपमान कर रहा है। विरोध पर आरोपी गाली-गलौज करता है। आरोपी उनकी पत्नी व मां को लेकर अश्लील बातें लिख कर भेज रहा है। इससे पीड़ित व उनका परिवार काफी डरा हुआ है। इंस्पेक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक मामले की तफ्तीश की जा रही। हालांकि, प्राथमिक जांच में धमकाने का कारण सामने नहीं आ सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें