फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे औद्योगिक कॉरिडोर के लिए 200 करोड़ से खरीदी जाएगी जमीन

Wed, 28 Feb 2024 08:01 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि गोरखपुर में पूर्वी उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा औद्योगिक गलियारा बनाने की योजना है। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ 1250 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा।
विज्ञापन
औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ औद्योगिक गलियारा विकसित करने के लिए 200 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी गई। वित्त वर्ष 2023 - 2024 में गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) इस रकम से किसानों से बची हुई जमीन लेगा। ये जमीन किसानों के आपसी समझौते से खरीदी जाएगी।

विज्ञापन


इस बारे में औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि गोरखपुर में पूर्वी उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा औद्योगिक गलियारा बनाने की योजना है। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ 1250 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। प्रथम चरण में 370 एकड़ जमीन अधिग्रहित कर उसे उद्यमियों को आवंटित किया जा चुका है। इसके बाद अब 368 एकड जमीन और अधिग्रहित की जानी है। पेप्सिको और ज्ञान डेयरी को प्लॉट आवंटन के बाद कई और बड़े उद्यमी गोरखपुर में जमीन के लिए सम्पर्क कर रहे हैं।

करीब 13500 एकड़ में फैले गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र में अधिकांश प्लाॅट उद्योगों के लिए आवंटित हो चुके हैं। इसलिए गोरखपुर में उद्योगों का जाल बिछाने के लिए गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के किनारे औद्योगिक गलियारा विकसित किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें