फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: विश्वविद्यालय में फ्रेशर पार्टी में छात्रा को छेड़ा, अभ्रद्रता पर प्रशासन ने दिया जांच का आदेश

Thu, 21 Sep 2023 05:51 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

डॉ. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय में फ्रेशर पार्टी के दौरान छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की गई। अभद्र गालियों के साथ पुकारा गया। पहनावा पर अभद्र टिप्पणी की गई। पीड़ित छात्राओं की शिकायत का विवि कुलपति ने संज्ञान लिया। मामले के जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय में फ्रेशर पार्टी के दौरान छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की गई। अभद्र गालियों के साथ पुकारा गया। पहनावे पर अभद्र टिप्पणी की गई। पीड़ित छात्राओं की शिकायत का विवि कुलपति ने संज्ञान लिया। मामले के जांच के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन


विवि. के बीए एलएलबी प्रथम वर्ष के छात्राओं के स्वागत के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया था। सब कुछ सही चल रहा था। धीरे-धीरे सीनियर्स छात्रों का पहुंचना शुरू हुआ। पहले तो छात्राओं के शरीर का मजाक उड़ाया गया। विरोध करने पर अभद्र गालियों का प्रयोग करते हुए प्राइवेट पार्ट की आलोचना की गई ।

पीड़ित छात्राओं की शिकायत के अनुसार छात्रों ने स्लट शेमिंग ,बॉडी शेमिंग, होमोफोबिया, महिलाओं की क्षमता पर सवाल और टिप्पणियां , बलात्कार के चुटकुले और अश्लील बात बोली गई। विवि में पहले भी तथाकथित छात्रों की ओर से टिप्पणी की गई। लेकिन जांच के नाम पर मामले को खत्म कर दिया गया। परिसर में इस तरह की घटनाएं होती रहेंगी तो महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करेंगी।
विज्ञापन


छात्राओं ने शासन से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की। विवि कुलपति प्रो संजय सिंह के मुताबिक छात्राओं के साथ अभद्रता की शिकायत मिली है। मामले की जांच प्रॉक्टोरियल बोर्ड कर रही है। जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें