फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : कंपनी से 13 लाख का सामान लेकर चार डिलीवरी बॉय भागे, ग्राहकों का सामान भी किया गायब

Thu, 30 Nov 2023 06:07 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

सार

ऑनलाइन बुक सामान की डिलीवरी करने वाली कंपनी के चार डिलीवरी बॉय पर 13 लाख रुपये कीमत के सामान हड़पने का केस सरोजनीनगर थाने में दर्ज किया गया है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑनलाइन बुक सामान की डिलीवरी करने वाली कंपनी के चार डिलीवरी बॉय पर 13 लाख रुपये कीमत के सामान हड़पने का केस सरोजनीनगर थाने में दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


कंपनी के नोडल ऑफिसर रामसागर सिंह के मुताबिक कंपनी का व्यवसाय ई- कार्ट के माध्यम से संचालित होता है। कंपनी का दफ्तर सरोजनीनगर के ट्रांसपोर्टरनगर इलाके में है। कंपनी पूरे प्रदेश में ग्राहकों के ऑनलाइन खरीदे गए सामान की डिलीवरी करती है। उनका आरोप है कि डिलीवरी एजेंट मथुरा निवासी धीरज सिंह, फर्रूखाबाद निवासी कौशल कुमार पांडेय, बदायूं निवासी रामकृष्ण और फर्रूखाबाद निवासी गोविंद ने हब से 13 लाख रुपये कीमत का सामान चोरी कर लिए। चोरी किए गए सामान में आईफोन, घड़ी और इयरपोड्स शामिल है।
विज्ञापन


इसके अलावा आरोपियों ने ग्राहकों के वापस किए गए सामान को बदलकर उसकी जगह पत्थर और साबुन जैसी वस्तुएं रहकर कंपनी को वापस कर दी। शिकायत सामने आने पर छानबीन और जांच की गई तो आरोपियों की हरकत के बारे में पता चला। लाखों की हेराफेरी कर सभी आरोपी काम छोड़कर भाग निकले। बुधवार को रामसागर सिंह की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ सरोजनीनगर थाने में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें