फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : मंत्री दिनेश खटिक के खिलाफ पूर्व आईपीएस ने लोकायुक्त से की शिकायत

Tue, 19 Dec 2023 10:55 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

उन्होंने अपनी शिकायत में उल्लेख किया है कि मंत्री के मेरठ में नौ कॉलोनी में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष सहभागिता है। साथ ही, अवैध निर्माण से मेरठ विकास प्राधिकरण को करोड़ों रुपए के राजस्व की हानि होने के बाद भी प्राधिकरण द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गयी है।
विज्ञापन
राज्यमंत्री दिनेश खटीक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जलशक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक के खिलाफ लोकायुक्त संगठन में पूर्व आईपीएस अभिताभ ठाकुर ने पद का दुरुपयोग करने की शिकायत दर्ज करायी है। उन्होंने अपनी शिकायत में उल्लेख किया है कि मंत्री के मेरठ में नौ कॉलोनी में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष सहभागिता है। साथ ही, अवैध निर्माण से मेरठ विकास प्राधिकरण को करोड़ों रुपए के राजस्व की हानि होने के बाद भी प्राधिकरण द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गयी है। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जल शक्ति मंत्री के रूप में अपने सगे रिश्तेदारों को अपने विभाग में हस्तिनापुर ब्लॉक, नगर पंचायत दौराला और परीक्षितगढ़ आदि में सरकारी ठेके और आउटसोर्सिंग का काम दिलाने की शिकायत भी प्राप्त हुई थी। उन्होंने शिकायत के साथ संबंधित अभिलेख भी लोकायुक्त संगठन को दिया है।

मुझ पर लगाए गए आरोप मनगढ़ंत, झूठे और आधारहीन है। इस तरह की शिकायतों की पूर्व में जांच हो चुकी है। आरोप लगाने वाले मेरे विरोधियों और भ्रष्टाचारियों के हाथों में खेल रहे हैं। ऐसे लोगों पर मानहानि का दावा करूंगा। -दिनेश खटीक, राज्य मंत्री, जल शक्ति विभाग उत्तर प्रदेश।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें