फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : खाली प्लाट पर पेशाब करने पर भाजपा के पूर्व विधायक के गनर ने अधिकारी के चालक को पीटा

Fri, 26 Jul 2024 01:19 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

अपनी गलती मानने के बाद भी आरोपी ने एक न सुनी और उन्हें जबरन अपनी कार में बैठा कर गोमतीनगर थाने ले गया। इस दौरान रास्ते में भी आरोपी ने पीटा और उनका मोबाइल छीन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खाली प्लॉट में पेशाब करने पर भाजपा के पूर्व विधायक के गनर ने रेवेन्यू डिपार्टमेंट के अधिकारी के चालक की पिटाई कर दी। गलती मानने के बावजूद आरोपी चालक को जबरन गाड़ी में बैठा कर थाने ले गया। उसने चालक को रास्ते भर पीटा और मोबाइल भी छीन लिया। गोमतीनगर थाने में दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


गोमतीनगर विस्तार निवासी दीपू विपुल खंड में रेवेन्यू डिपार्टमेंट के एक सेक्शन ऑफिसर के चालक की नौकरी करते हैं। दीपू के मुताबिक बृहस्पतिवार को उन्हें ऑफिसर के साथ कार्यालय जाना था। वह घर के बाहर उनका इंतजार कर रहे थे। आरोप है कि उन्हें पेशाब लगने के कारण वह खाली प्लॉट में चले गए थे। यह देख भाजपा के एक पूर्व विधायक के गनर ने दीपू को पीटना शुरू कर दिया। आरोपी उन्हें आवास के अंदर ले गया और कई थप्पड़ जड़े। अपनी गलती मानने के बाद भी आरोपी ने एक न सुनी और उन्हें जबरन अपनी कार में बैठा कर गोमतीनगर थाने ले गया। इस दौरान रास्ते में भी आरोपी ने पीटा और उनका मोबाइल छीन लिया। इंस्पेक्टर गोमतीनगर दीपक पांडेय के मुताबिक दीपू ने भाजपा के पूर्व विधायक के घर के सामने पेशाब की थी। इस कारण गनर ने उनकी पिटाई की थी। हालांकि बाद में चालक ने गलती भी मान ली थी। मामले में दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें